फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus facility closed for four years, Dalash, Kullu, people upset

Rampur Bushahar News: चार सालों से रविवार को बस सेवा बंद होने से जनता परेशान

Sun, 08 Sep 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी, स्कूली बच्चों सहित आम जनता को आवाजाही करने में पेश आ रहीं दिक्कतें
विज्ञापन

महंगे दामों पर टैक्सी बुक कर करना पड़ रहा सफर


संवाद न्यूज एजेंसी

दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र की लूहरी-दलाश दोपहर बस सेवा पिछले चार साल से रविवार को बंद होने के कारण जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दलाश-लूहरी रूट पर दोपहर को चलने वाली बस लूहरी से सुबह 10:30 बजे चलती है और दोपहर 2:00 बजे दलाश से वापस लूहरी पहुंचती है। पिछले चार साल से परिवहन विभाग की यह बस रविवार को रूट पर नहीं चलती है। इस कारण क्षेत्र के लोगों को रविवार के दिन बस सुविधा नहीं मिल पा रही है और आवाजाही के लिए परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
गौर रहे कि उक्त बस सेवा से रविवार को कर्मचारी, स्कूली और कॉलेज के छात्र रामपुर या शिमला के लिए जाते हैं, ताकि सोमवार को सुबह समय पर अपने कार्यालय या स्कूल कॉलेज पहुंच सके, लेकिन रविवार को दोपहर की बस सेवा बंद होने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक महंगे दामों पर टैक्सी बुक कर जाना पड़ रहा है। इससे जनता खासी परेशान है। दलाश पंचायत प्रधान सत्येंद्र शर्मा, डिंगीधार पंचायत प्रधान बंसी लाल और व्युंगल पंचायत प्रधान जालप राम सहित कई अन्य ग्रामीणों ने सरकार और पथ परिवहन निगम प्रबंधन से मांग की है कि हर दिन दोपहर को चलने वाली इस बस सेवा को रविवार को भी रूट पर चलाया जाए, ताकि जनता को उचित सुविधा मिलती रहे।
विज्ञापन


कोविड के समय से रविवार को सवारियां कम होने के कारण क्षेत्र के विभिन्न रूटों पर लोकल सेवाएं बंद रखी गई हैं। इस बस रूट के बारे में विभाग के उच्च अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। - इंद्र ठाकुर, अड्डा प्रभारी आनी
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed