फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus broke down on Rampur-Sanei route

Rampur Bushahar News: फिर हांफी निगम की बस, यात्रियों की लगी दो किलोमीटर की दौड़

Thu, 19 Feb 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bus broke down on Rampur-Sanei route
रामपुर-सनेई रूट पर चलने वाली निगम की बस बीच रास्ते में हांफी। संवाद
. रामपुर-सनेई रूट पर खराब हुई बस, निगम की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

समस्या के लिए लोक निर्माण विभाग को कोस रहा निगम प्रबंधन


संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर के ग्रामीण इलाकों में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों के बीच रास्ते में खराब होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार शाम को रामपुर से सनेई रूट पर चलने वाली बस निर्धारित रूट से दो किलोमीटर पहले ही हांफ गई। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए दो किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ा। बुधवार शाम को परिवहन निगम प्रबंधन ने फिसलन भरी सड़क का हवाला देकर बस न चलाने की बात कही, लेकिन दूसरे दिन वीरवार को बस को दुरुस्त करने पहुंचे मेकेनिक ने सारी असल कहानी बयान कर दी। निगम की कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन से बस सेवाओं में सुधार की मांग उठाई है। रामपुर से सनेई वाया रचोली बस बुधवार शाम के समय जगूणी के पास रुक गई। रामपुर डिपो की बस संख्या एचपी 06ए-6214 खड़ी चढ़ाई नहीं चढ़ पाई। यहां लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर जल निकासी का पुख्ता प्रबंध नहीं किया है। इस कारण प्राकृतिक जल स्रोत का पानी सड़क पर खुले में बह रहा है और सड़क पर फिसलन की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में जब बुधवार शाम को बस इस प्वाइंट पर पहुंची, तो फिसलन के कारण आगे नहीं बढ़ पाई। परिवहन निगम प्रबंधन से बात करने पर प्रबंधन ने फिसलन भरी सड़क का हवाला देते हुए बस के आगे न जाने की बात कही, लेकिन निगम की कारस्तानी का उस समय खुलासा हुआ, जब वीरवार को निगम का मेकेनिक बस को ठीक करने पहुंचा। इसका सीधा अर्थ है कि निगम प्रबंधन अपनी कमियों का ठीकरा लोक निर्माण विभाग पर फोड़ रहा है। हालांकि, यह सही है कि जगूणी के समीप सड़क पर फिसलन की समस्या है, लेकिन यदि बस की हालत सही होती, तो वह यहां से आगे भी निकल जाती। वीरवार सुबह भी रामपुर जाने वाले यात्रियों को पैदल सफर करने को मजबूर होना पड़ा। दोपहर तक निगम की बस सड़क पर ही खड़ी रही।
बस सेवाओं में सुधार की मांग

बस में यात्रा कर रहे यात्रियों में राजेश, मनी लाल, गोवर्धन, सुंदर सिंह, कला देवी, सुषमा, अनीता, पार्वती सहित अन्य लोगों ने लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से सड़क पर फिसलन बनी हुई है। साथ ही उन्होंने परिवहन निगम प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी रोष जताया है। उन्होंने कहा कि खटारा और खस्ताहाल बसों को ग्रामीण रूटों पर भेजा जा रहा है। ऐसे में कोई हादसा भी पेश आ सकता है। उन्होंने बस सेवाओं में सुधार करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

हमीरपुर से झाकड़ी बस का भी रात को टायर पंचर
बुधवार रात को हमीरपुर से झाकड़ी आ रही रामपुर डिपो की बस का पिछला टायर पंचर हो गया। रात के समय चालक और परिचालक कई किलोमीटर तक पंचर की दुकान की खोज करते रहे। उन्हें मजबूर में धीरे-धीरे बस को आगे बढ़ाते रहना पड़ा। कई किलोमीटर चलने के बाद शालाघाट के आगे एक पंचर की दुकान मिली, जहां करीब एक घंटे के मशक्कत के बाद टायर की मरम्मत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी खामियों के चलते आई समस्या


परिवहन निगम रामपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक हुमेश ठाकुर ने बताया कि बस तकनीकी खामियों के चलते बीच सड़क पर खड़ी हुई है।
सड़क का किया जाएगा सुधार

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बृज लाल ने बताया कि सड़क खराबी की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा मामला है तो जल्द मौके पर मजदूरों को तैनात कर स्थिति में सुधार किया जाएगा।

रामपुर-सनेई रूट पर चलने वाली निगम की बस बीच रास्ते में हांफी। संवाद

रामपुर-सनेई रूट पर चलने वाली निगम की बस बीच रास्ते में हांफी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article