{"_id":"69cc09d222e276bab5045d3d","slug":"brother-kills-brother-in-sarahan-rampur-hp-news-c-19-1-sml1055-699179-2026-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अनाथ आश्रम में साथ गुजरी जिंदगी, बड़े भाई का कत्ल कर छीन ली घर की खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अनाथ आश्रम में साथ गुजरी जिंदगी, बड़े भाई का कत्ल कर छीन ली घर की खुशी
Tue, 31 Mar 2026 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:23 PM IST
सार
शराब पीने के बाद पुरानी रंजिश में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह चौंकाने वाली घटना शिमला जिले के रामपुर तहसील के सराहन गांव में हुई है। बताया यह भी जा रहा कि शराब के नशे में दोनों भाई पहले भी आपस में लड़ते रहते थे, लेकिन इस बार शराब का नशा इस हद तक पहुंच गया कि भाई ने भाई की हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
अनाथ आश्रम में साथ गुजरी जिंदगी और आज बड़े भाई का कत्ल कर मिटा दी घर की खुशी। सराहन में शराब के नशे में भाइयों के रिश्ते का ऐसा कत्ल हुआ है। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई का बेरहमी से कत्ल कर दिया। छोटे भाई के हाथों में बड़े भाई के कत्ल का दाग ही नहीं, बल्कि दो भाइयों का हंसता-खिलता परिवार भी उजड़ गया है। इस हत्याकांड में मृतक बड़े भाई और आरोपी छोटे भाई के दो-दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
एक भाई के कत्ल के आरोप में दूसरा भाई अब सलाखों के पीछे है। बताया जा रहा कि 35 वर्षीय अनिल कुमार उर्फ काकू और उसके छोटे 34 वर्षीय भाई विक्रम के पिता का इनकी छोटी उम्र में ही निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद इनकी माता दोनों के पालन पोषण करने में सक्षम नहीं थी।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों भाइयों को अनाथ आश्रम भेज दिया गया, जहां दोनों ने एक साथ जिंदगी गुजारी। दोनों भाई बड़े हुए। वह अनाथ आश्रम से वापस घर लौट आए। दोनों की शादी भी हुई। दोनों के दो-दो बेटे हुए। इस वारदात के बाद अब इनके बच्चों के भविष्य पर भी संकट खड़ा हो गया है। बताया यह भी जा रहा कि शराब के नशे में दोनों भाई पहले भी आपस में लड़ते रहते थे, लेकिन इस बार शराब का नशा इस हद तक पहुंच गया कि भाई ने भाई की हत्या कर दी। हालांकि, लोगों के मन में अभी तक यह सवाल बना हुआ है कि ऐसा क्या कारण रहा होगा कि भाई ने ही अपने सगे भाई की जान ले ली।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि झाकड़ी थाना के तहत सराहन के राई खड्ड के समीप श्मशानघाट में अनिल कुमार उर्फ काकू का शव मंगलवार को मिला था। उसके शरीर और मुंह के पास गंभीर चोटें पाई गईं। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर छोटे भाई विक्रम को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी विक्रम में हत्या की बात स्वीकार की।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि झाकड़ी थाना के तहत सराहन के राई खड्ड के समीप श्मशानघाट में अनिल कुमार उर्फ काकू का शव मंगलवार को मिला था। उसके शरीर और मुंह के पास गंभीर चोटें पाई गईं। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर छोटे भाई विक्रम को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी विक्रम में हत्या की बात स्वीकार की।