{"_id":"67a0ca79317eef292701df21","slug":"bridge-will-soon-be-ready-on-tanglig-ravine-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-129270-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तंगलिग खड्ड पर जल्द पुल होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तंगलिग खड्ड पर जल्द पुल होगा तैयार
विज्ञापन
तंगलिग खडड के पास दो पंचायतों को जोड़ने वाली पुल बनकर तैयार। संजीव कुमार
5.50 करोड़ की लागत से चला है निर्माण कार्य, दो पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
लोक निर्माण विभाग का दावा 15 मार्च तक तैयार होगा पोवारी, पूर्वणी गांव को जोड़ने वाली बेली ब्रिज
देव कला नेगी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले की दो पंचायतें पूर्वणी और पोवारी को जोड़ने वाली तंगलिग खड्ड पर पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि 5.50 करोड़ की लागत से बन रहा बेली ब्रिज 15 मार्च तक लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, किन्नौर जिला में साल 2013 में बारिश के दौरान आई बाढ़ में तंगलिंग, पोवारी, पूर्वणी गांव को जोड़ने वाला बेली ब्रिज ढह गया था। इस क्षेत्र में वैकल्पिक रूप से सड़क मार्ग को खोला जा रहा है। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी के साथ साथ बर्फ के पिघलने से पानी का बहाव बढ़ जाता है, जिससे बनाए गए वैकल्पिक मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो जाता था। इस कारण दो गांव को जोड़ने वाले मार्ग के बंद होने से समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अब इस पुल के बनने से दो पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को राहत मिलेगी। इस बेली ब्रिज का 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। ग्राम पंचायत पोवारी के प्रधान भूपेंद्र नेगी ने बताया कि यह पुल राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की देन है। उन्होंने मंत्री का आभार प्रकट किया है।
इस बेली ब्रिज का कार्य 15 मार्च तक पूरा होगा। पुल लगभग बनकर तैयार है। इस पुल में पैनल लगाने का कार्य बचा हुआ है, जिसको पूर्ण करने के लिए कार्य किया जा रहा है।
-डीके सैन, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग कल्पा डिवीजन