फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bridge crack

रोहडू में 16 करोड़ की लागत से बन रहे पुल गिरने काम की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

Thu, 14 May 2020 06:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। बखीरना से नए बस स्टैंड रोहडू के लिए डेढ़ साल से बन रहे पुल के बुधवार दोपहर बाद पांच मिनट में जमींदोज होने के बाद निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल खडे़ हो रहे हैं। 16 करोड़ की लागत से बन रहे इस पुल के निर्माण में लोनिवि की ओर से बड़ी लापरवाही रही तो छोटे कार्य की गुणवत्ता पहले ही भगवान भरोसे हैं। पूरे क्षेत्र से लोगों की एक ही मांग है कि पुल गिरने के मामले की जांच पूरी होने से पहले सरकार सीधा आपराधिक मामला दर्ज करे। मौके के अधिकारियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

पुल तपती धूप में भरभरा कर गिर गया है। उस समय बारिश, तूफान या नदी का जल स्तर बढ़ा होता तो लोनिवि के अधिकारियों के पास बचने के कई बहाने थे। हालांकि सरकार की ओर से मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है, उसमें भी लीपापोती की कोशिश हो सकती है। करोड़ों का कारोबार करने वाली कंपनी और नौकरी बचाने के चक्कर में अधिकारी भी हाथ पांव मारने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहले से राजनीति का शिकार रहा है गिर चुका पुल
बखीरना से रोहडू के बीच पब्बर नदी पर वर्ष 2008-9 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस पुल का शिलान्यास पांच पंचायतों के लोगों की मांग पर किया था। भाजपा अपने उस कार्यकाल में इसके लिए बजट का प्रावधान नहीं कर सकी। उस समय रोहडू से विधायक खुशी राम बालनाटाह थे। उसके बाद पांच साल तक कांग्रेस सरकार ने इसे अनदेखा किया। दस साल बाद भाजपा सरकार ने इस पुल के लिए बजट का प्रावधान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल के बनने से पांच पंचायत के लोगों को मिलनी थी सुविधा
इस पुल का निर्माण पूरा होने के बाद लोअर कोटी, बागी, शेखल, भोलाड, रावीं सहित करीब पांच पंचायत के लोगों को रोहडू बाजार तक पहुंचने के लिए सुविधा मिलनी थी। इसके अलावा महेंदली समोली बाईपास से बाजार का ट्रैफिक लोड भी कम होना था।
आरोपी अधिकारियों की हो गिरफ्तारी
जिला परिषद के उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका ने सरकार से मांग की है कि अधिकारियों की लापरवाही से जनता के करोड़ों रुपये बर्बाद हुए हैं। इस मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बनाई गई कमेटी मामले की गंभीरता से जांच करे अन्यथा मामले को न्यायालय में रखा जाएगा।

भाजपा का पहला विकास धाराशायी
रोहडू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा सरकार ने पूरे तीन साल में विकास के नाम पर केवल एक पुल बनाने की कोशिश की वह भी बनने से पहले ढह गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच से पहले आपराधिक मामला दर्ज हो। सरकार ने ढाई साल में रोहडू के लोनिवि डिविजन से पांच एक्सईएन के तबादले किए हैं। इससे भ्रष्टाचार के अंदेशा से इनकार नहीं किया जा सकता ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed