फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Brave sons remembered on Kargil Vijay Diwas

Rampur Bushahar News: कारगिल विजय दिवस पर वीर सपूतों को किया याद

Fri, 26 Jul 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ में उपायुक्त ने ध्वजारोहण किया, जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में जनजातीय विकास परियोजना भवन सभागार में कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण के साथ किया। उन्होंने कहा कि आज देश उन महान सपूतों के एवं शौर्य को नमन करता है, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणों को न्योछावर कर अपने अदम्य साहस का परिचय दिया। उपायुक्त ने बताया कि कारगिल युद्ध के दौरान हिमाचल प्रदेश के 52 वीर सपूतों ने वतन के लिए जान कुर्बान की थी। उनकी याद में विजय दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में जिला किन्नौर के बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

इस दौरान उपायुक्त ने पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को सम्मानित किया। इनमें प्रेम भगती पत्नी शहीद नायब सूबेदार राज बहादुर शौर्य च्रक विजेता, कैप्टन पलदन ज्ञाछों शौर्य च्रक, कैप्टन भाग चैन शौर्य च्रक विजेता, सेना मेडल बलवंत सिंह, कारगिल हीरो सूबेदार दलीप सिंह, हवलदार पदम भूषण नेगी, हवलदार अशोक कुमार, हवलदार सुभाष चंद, नायक ज्ञान विद्या नेगी, नायक मनोहर सिंह नेगी, नायक जोगी राम, नायक मान सिंह नेगी, नायक राकेश कुमार, कैप्टन महेंद्र सिंह, भारती लक्ष्मी, पत्नी शहीद हवलदार रोहित कुमार, घनश्याम देवी, माता शहीद प्रवेश कुमार, कृष्णा देवी, पत्नी शहीद नायब सूबेदार प्यार चंद नेगी, बंसती देवी, पत्नी शहीद राइफलमैन सतीश कुमार को किन्नौरी टोपी और खतक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक एसए सहायक आयुक्त विजय कुमारए विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed