{"_id":"6aafe01b79a0b89af503ca42","slug":"bpl-cricket-tournament-starting-at-patbangla-ground-on-october-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-170289-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पाटबंगला मैदान में 12 अक्तूबर से शुरू बीपीएल क्रिकट स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पाटबंगला मैदान में 12 अक्तूबर से शुरू बीपीएल क्रिकट स्पर्धा
विज्ञापन
पाटबंगला मैदान में 12 अक्तूबर से शुरू बीपीएल क्रिकट स्पर्धा
. 12 टीमों के खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा के जौहर
. विजेता टीम को मिलेगी 6 लाख इनामी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
बुशहर स्वास्तिक फाउंडेशन की ओर से पाटबंगला मैदान में बुशहर प्रीमियर लीग (बीपीएल) का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर रविवार को बैठक हुई, जिसमें ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के अध्यक्ष नंद लाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। संस्था अध्यक्ष पवन चौहान ने कहा कि प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के जरिये युवाओं को खेल धारा से जोड़ने और नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह को समर्पित इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को 6 लाख और उपविजेता टीम को 3.50 लाख के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बीपीएल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों की फ्रेंचाइजी के प्रतिनिधि मौजूद रहे और खिलाड़ियों की बोली लगाई गई। सभी फ्रेंचाइजी के प्रतिनिधियों ने प्रतियोगिता को सफल, अनुशासित और रोमांचक बनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। अध्यक्ष पवन चौहान ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों से खेल की गरिमा को बढ़ाए रखने, खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रतियोगिता में काफी बदलाव किए गए हैं ताकि दर्शकों का भरपूर मनोरंजन सुनिश्चित किया जा सके। प्रतियोगिता को केवल खेल आयोजन तक सीमित न रखते हुए इसे युवाओं के बीच सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का माध्यम बनाया जाएगा। अध्यक्ष पवन चौहान ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों से खेल की गरिमा को बढ़ाए रखने, खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रतियोगिता में काफी बदलाव किए गए हैं, ताकि दर्शकों का भरपूर मनोरंजन सुनिश्चित किया जा सके। प्रतियोगिता को केवल खेल आयोजन तक सीमित न रखते हुए इसे युवाओं के बीच सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का माध्यम बनाया जाएगा।