फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Blueprint prepared for development works in Jaily, Mogra, and Kotighat panchayats.

Rampur Bushahar News: जैली, मोगड़ा, कोटीघाट पंचायत में विकास कार्यों की बनाई रूपरेखा

Sat, 18 Jul 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Blueprint prepared for development works in Jaily, Mogra, and Kotighat panchayats.
जंजैली पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक।
ग्राम सभाओं में पेयजल, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोरसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विकास खंड नारकंडा की जंजैली, मोगड़ा, कोटीघाट सहित कई पंचायतों में शनिवार को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। सभाओं में 16वें वित्त आयोग के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान पेयजल, स्वच्छता और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।
ग्राम सभाओं में हर वार्ड के लिए प्राथमिकता के आधार पर दो-दो विकास योजनाओं का चयन किया गया। इन बैठकों का उद्देश्य स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देना और ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। जंजैली पंचायत में ग्राम सभा की अध्यक्षता प्रधान कैलाश चौहान ने की, जबकि उपप्रधान शिवराम बाली भी मौजूद रहे। पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके सुझावों पर चर्चा की।
विज्ञापन

ग्राम सभा के दौरान यूको बैंक, कांगल की ओर से वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। बैंक प्रतिनिधि आकाश ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, बचत खातों, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं और अन्य बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने साइबर ठगी और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपाय भी विस्तार से बताए। बैंक प्रतिनिधि ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed