फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Blueprint for development works prepared at the Jhina Panchayat meeting

Rampur Bushahar News: झीना पंचायत की सभा में तैयार की विकास कार्यों की रूपरेखा

Sun, 28 Jun 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Blueprint for development works prepared at the Jhina Panchayat meeting
ग्राम पंचायत झीना की ग्राम सभा में उप​स्थित पदा​धिकारी और ग्रामीण। संवाद
पहली ग्रामसभा नवनिर्वाचित प्रधान नीमा जसटा की अध्यक्षता में आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा(रोहड़ू)। झीना पंचायत में पहली ग्राम सभा का आयोजन नवनिर्वाचित प्रधान नीमा जसटा की अध्यक्षता में हुआ। ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और पंचायत के विकास, जनकल्याण व सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर चर्चा की। पंचायत प्रधान ने सभी पंचायतवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत का लक्ष्य पारदर्शिता, जनभागीदारी और समग्र विकास के माध्यम से झीना को एक विकसित व आदर्श पंचायत बनाना है। उन्होंने सभी वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। ग्रामसभा में पंचायत के मूलभूत ढांचे को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके तहत सड़कों एवं पक्के रास्तों का निर्माण, प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना, सभी परिवारों को बिजली सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और पंचायत क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। बैठक में महिलाओं और युवाओं को सरकार की स्वरोजगार योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने, पंचायत में बहुउद्देशीय खेल मैदान विकसित करने, नशामुक्त पंचायत बनाने, बुजुर्गों के लिए पार्क निर्माण और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समय-समय पर जागरूकता शिविर लगाने का निर्णय भी लिया गया। ग्रामसभा में उपस्थित सभी लोगों ने नशे के विरुद्ध सामूहिक शपथ भी ली। इस अवसर पर पूर्व बीडीसी अध्यक्ष एसएम मेहता, सेवानिवृत्त तहसीलदार ओपी मेहता, श्याम चौहान, पूर्व प्रधान दिनेश मेहता, दीपा जस्टा, यशवंती मेहता, उपप्रधान निशा साजटा, जीवन सिंह नंबरदार, धनी राम जस्टा, प्रकाश जस्टा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article