फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Blueprint for development schemes drafted at the Janjheli Gram Sabha

Rampur Bushahar News: जंजैली की ग्रामसभा में विकास योजनाओं की बनाई रूपरेखा

Fri, 02 Oct 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Blueprint for development schemes drafted at the Janjheli Gram Sabha
जंजैली पंचायत में आयोजित ग्राम सभा के दौरान उप​स्थित लोग। संवाद
नशा निवारण, पर्यावरण संरक्षण और बाल विवाह रोकथाम सहित विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विकासखंड नारकंडा की जंजैली पंचायत में शुक्रवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान कैलाश चौहान ने की। ग्रामसभा में पंचायत क्षेत्र में विकास की रूपरेखा बनाई गई। ग्रामसभा में आगामी वित्त वर्ष के लिए वीबी-जी राम जी के तहत विभिन्न विकास कार्यों की योजनाओं के शेल्फ तैयार किए। पंचायत के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने अपने वार्डों की समस्याओं को पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष रखा। आगामी वित्त वर्ष के लिए विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने और ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। ग्रामसभा में वीबी-जी राम जी के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में नशा निवारण समिति के गठन और नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर विचार-विमर्श किया गया। ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे जागरूक और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामाजिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया गया। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों ने अपने विचार रखे। बैठक में प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने पर चर्चा की। बाल विवाह सामाजिक कुरीतियों को रोकने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए समाज की जिम्मेदारी पर विचार साझा किए। ग्रामसभा में उपस्थित ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, रास्तों और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को उठाया। पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष रखी गई समस्याओं पर चर्चा की और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article