{"_id":"68d0014a016a8bd52304cea6","slug":"blood-donation-service-family-society-celebrated-its-foundation-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-144374-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चित्रकला में अविष्का और रिधम, भाषण में दिव्यांशी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चित्रकला में अविष्का और रिधम, भाषण में दिव्यांशी प्रथम
विज्ञापन
रक्तदान सेवा परिवार के स्थापना दिवस पर विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते डीएसपी नरेश शर्मा। स्रोत
रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर करवाईं प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी ने आठवां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जहां उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, वहीं स्कूली बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। रविवार को पदम छात्र स्कूल रामपुर के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। समारोह में सामाजिक संगठनों और रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी का सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। एसडीएम ने सोसायटी के उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना की। वहीं, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। चित्रकला प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल दत्तनगर की अविष्का और रिधम ने पहले स्थान पर बाजी मारी। डीएवी स्कूल दत्तनगर के ही तनविश ने दूसरा और साईं विद्या मंदिर स्कूल रामपुर के ईशान ने तीसरा स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में सनशाइन स्कूल रामपुर की दिव्यांशी ने पहला स्थान पाया। कमला मेमोरियल स्कूल रामपुर की नियति बिष्ट और सिगमा स्कूल के रितुल टंडन ने दूसरा स्थान पाया। लिटिल फ्लावर स्कूल के मन्नत और देवभूमि स्कूल की शबनम ने तीसरा स्थान हासिल किया। जगातखाना विकास समिति सहित कई अन्य एनजीओ को समारोह में सम्मानित किया गया। रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी के अध्यक्ष नितेश भारती ने कहा कि स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा, लोक निर्माण विभाग रामपुर के एक्सईएन शक्ति सिंह नेगी, एमएस खनेरी अस्पताल डॉ. रोशन लाल कौंडल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पदम शर्मा, ब्लड बैंक प्रभारी खनेरी अस्पताल संदीप नेगी, पदम छात्र स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य राजेश परमार विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
-