फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Block Congress Committee Rampur discussed various issues

Rampur Bushahar News: जय हिंद रैली को लेकर बनाई रणनीति

Sat, 24 May 2025 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Block Congress Committee Rampur discussed various issues
रामपुर विश्राम गृह में हिमाचल प्रदेश सातवे वितायोग अध्यक्ष एंव विधायक नंद लाल काग्रेस कार्यक
हिमाचल में जल्द बनेगी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी : चौधरी
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने विभिन्न मुद्दों पर किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की की बैठक शनिवार को रामपुर में हुई। हिमाचल प्रदेश सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी सचिव विदित कुमार चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में 30 मई को शिमला में प्रस्तावित जय हिंद रैली पर चर्चा की गई और आगामी रणनीति तैयार की। रामपुर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से रैली में जाने का आह्वान किया। जय हिंद रैली शिमला के पीटरहॉफ में होगी। विदित कुमार चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी से लेकर खंड स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। कहा कि हिमाचल में संगठन मजबूत है, लेकिन लंबे समय से संगठन के पदाधिकारी नहीं हैं। इसके लिए हमारा प्रयास है कि हिमाचल में आदर्श कमेटी बने, जिसका जल्द ही गठन किया जाएगा। सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल ने कहा कि रामपुर में संगठन मजबूत है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है। इसे आगे ले जाने का प्रयास पार्टी की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस हर माह की पांच तारीख को बैठक आयोजित करती है। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शिमला चंद्र प्रभा नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, महिला अध्यक्षा राजकांता, जिला परिषद सदस्य बिमला शर्मा, अधिवक्ता डीडी कश्यप, राजेश गुप्ता, सतीश शर्मा, सुदामा राम मेहता, पदमा, राहुल सोनी और मनीष चौहान सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed