फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   blasting

अब एनएच पर सप्ताह में दो दिन होगी कंट्रोल ब्लास्टिंग

Mon, 22 Jul 2019 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में सोमवार को उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर आए दिन चट्टानें और मलबा गिरने के कारण उपायुक्त ने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों और ठेकेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि एनएच पांच पर अकसर चट्टानें और मलबा गिरने से आए दिन नेशनल हाईवे बंद हो जाता है। उच्च मार्ग 5 पोवारी से पूह तक अवरुद्ध होने से हर दिन सैकड़ों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं हजारों ग्रामीण और पर्यटक अपनी जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर हैं। एनएच पर चट्टानें गिरने से आधा दर्जन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
विज्ञापन

उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने बैठक के दौरान सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव और सिंगला कांट्रेक्टर को जनता को हो रही परेशानियों से अवगत करवाया। उन्होंने बीआरओ और सिंगला कांट्रेक्टर को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी गलती न दोहराएं। उपायुक्त ने कहा कि अगले सप्ताह से सप्ताह में केवल दो दिन ही कंट्रोल ब्लास्टिंग होगी, जबकि ब्लास्टिंग से दो दिन पहले ही बीआरओ और कांट्रेक्टर को जिला प्रशासन को इसकी सूचना देनी होगा। जिला प्रशासन पत्राचार के माध्यम से जनता को इस बारे में अवगत करवाकर सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था की करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed