{"_id":"6a131d37d19b1df6ad0f0ffb","slug":"blast-in-led-and-computer-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-160989-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एलईडी और कंप्यूटर में ब्लास्ट, कमरे में ध्ाुआं-गैस से दंपती की घुटने लगी सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एलईडी और कंप्यूटर में ब्लास्ट, कमरे में ध्ाुआं-गैस से दंपती की घुटने लगी सांसें
विज्ञापन
आनी के मुंगरी गांव में रात का हादसा, कमरे में रखे सामान में लगी आग, दंपती अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की बैहना पंचायत के मुंगरी गांव में एक घर में बिजली के आने के बाद एलईडी और कंप्यूटर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि खिड़कियों के शीशे टूट गए और सामान में आग भी लग गई। ब्लॉस्ट के बाद निकले धुएं और गैस से कमरे में मौजूद पति-पत्नी को सांस लेने में दिक्कत हुई।
साथ ही आखों में तेज जलन शुरू हो गई। परिजनों ने दोनों को आनन-फानन में रामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे बिजली चली गई थी। इसके बाद करीब 1:00 बजे जैसे ही बिजली आई, कमरे में रखे एलईडी और कंप्यूटर में तेज धमाका हुआ और स्पार्किंग शुरू हो गई। ब्लास्ट के बाद कमरे में धुआं भर गया, जिससे वहां मौजूद संजय कटोच और उनकी पत्नी मंजुला कटोच को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
आंखों में तेज जलन महसूस हुई। दोनों की आंखों में धुआं और उपकरणों ने निकली गैस जाने से हालत बिगड़ गई और सांस लेने में दिक्कत हुई।
घटना के तुरंत बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने दोनों को उपचार के लिए रामपुर स्थित खनेरी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है। ब्लास्ट के कारण कमरे को काफी नुकसान पहुंचा है। धमाके से खिड़की के शीशे टूट गए। खिड़की और दरवाजों भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं, कमरे में आग लगने से कुछ सामान जल गया।
विज्ञापन
हालांकि, परिवार और ग्रामीणों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं, संजय कटोच के पिता देशराज कटोच ने बताया कि हादसे में दोनों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत आई है, लेकिन अब उनकी स्थिति सामान्य है। परिवार की ओर से अभी बिजली बोर्ड को कोई शिकायत नहीं की गई है।