फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP's active membership conference held in Rikangpio

जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है भाजपा : कौल

Wed, 16 Apr 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
BJP's active membership conference held in Rikangpio
रिकांगपिओ में भाजपा के सदस्यता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा नेता। संवाद
रिकांगपिओ में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। भाजपा ने रिकांगपिओ के बचत भवन में सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में भाजपा नेता कौल सिंह नेगी और सूरत नेगी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मुख्य अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और नीतियों के बारे में जानकारी दी। उन्हें सक्रिय रूप से सदस्यता अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कौल सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा एक जन समर्थक पार्टी है और यह हमेशा लोगों के कल्याण के लिए काम करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोडऩे का आह्वान किया। सूरत नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में कई विकास कार्य किए हैं और यह क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने और उन्हें भाजपा के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए कहा। सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की और सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा महामंत्री संतोष नेगी, चंद्र पॉल नेगी, कल्पा मंडल अध्यक्ष कंवर सिंह, सांगला मंडल अध्यक्ष बीरबल नेगी, मूरंग मंडल अध्यक्ष जीत राम नेगी, निचार मंडल अध्यक्ष ज्ञावा पालदेन नेगी और पूह मंडल अध्यक्ष दीप ज्योति नेगी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- संवाद

रिकांगपिओ में भाजपा के सदस्यता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा नेता। संवाद

रिकांगपिओ में भाजपा के सदस्यता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed