फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP workers listened to 'Mann Ki Baat' at the Kholighat booth

Rampur Bushahar News: खोलीघाट बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

Sun, 27 Sep 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP workers listened to 'Mann Ki Baat' at the Kholighat booth
ननखड़ी के खोलीघाट बूथ पर मन की बात सुनते भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। भाजपा नेता कौल सिंह ने रविवार को खोलीघाट के बूथ संख्या छह पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना। इस दौरान कौल सिंह नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में स्वच्छता, नशामुक्त युवा अभियान, जनगणना में भागीदारी, टैलेंट हंट के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को आगे लाने, संस्कृति एवं त्योहारों के संरक्षण सहित नवाचार और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी जैसे विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि मन की बात के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक कार्यों और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है। इस मौके पर भाजपा मंडल ननखड़ी के महामंत्री जगदीश मेहता, जिला परिषद ननखड़ी-बगलती वार्ड सदस्य रानू खूंद, खोलीघाट पंचायत के प्रधान टेक चंद, उपप्रधान शेर सिंह, पूर्व उपप्रधान अनिता, महिला मोर्चा महामंत्री पूनम, अंशुल ठाकुर और संजीव कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed