फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP should not do politics on telescopic carton

टेलिस्कोपिक कार्टन पर राजनीति न करे भाजपा : सेब उत्पादक संघ

Tue, 02 Sep 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ठियोग (रामपुर बुशहर)। चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा की ओर से टेलिस्कोपिक कार्टन को दोबारा शुरू करने के मुद्दे को राजनीति से प्रेरित और किसान विरोधी बताया। प्रदेश सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष सोहन ठाकुर ने कहा कि आधे से अधिक सेब सीजन बीत जाने के बाद भाजपा नेता राजनीति करने के लिए मंडियों का दौरा कर रहे हैं, जबकि भाजपा हमेशा से आढ़तियों के पक्ष की बात करती रहती है। उन्होंने भाजपा को किसान-बागवान विरोधी बताया। उन्होंने कहा की संघ हमेशा किसान हितैषी विषयों पर ध्यान देता रहा है और आगे भी देता रहेगा। उन्होंने कहा कि मंडियों में आढ़ती बागवान से दस से बीस रुपये पेटी की अनलोडिंग का शुल्क वसूल रहा है, जोकि बिल्कुल गलत है। उन्होंने निजी सेब खरीद केंद्रों में सेब की उल्टी बोली लगाने वाले आढ़ती को भी अपनी बोली की प्रक्रिया ठीक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सेब खरीद केंद्रों में बागवान के साथ वजन घटाने और समय पर रसीद न मिलने का मुद्दा संघ के हस्तक्षेप के बाद एचपीएमसी की ओर से सुलझा दिया गया है। उन्होंने महासू जिले के भाजपा नेताओं की ओर से बागवान विरोधी राजनीति करने को लेकर भी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article