फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bjp rellay

नागरिक संशोधन अधिनियम के समर्थन में सड़कों पर उतरी किन्नौर भाजपा

Tue, 31 Dec 2019 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ मुख्यालय में मंगलवार को किन्नौर भाजपा ने नागरिक संशोधन अधिनियम के समर्थन में रैली और संगोष्ठी का आयोजन किया। जिले के तीनों मंडलों के भाजपा पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। भाजपा ने रामलीला मैदान से मुख्य बाजार पीएनबी बैंक होते हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में और कांग्रेस व विपक्ष पार्टियों द्वारा गुमराह किए जाने पर उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बचत भवन पहुंचे।
विज्ञापन

जिला किन्नौर अध्यक्ष संजीव हारा ने देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा जनता को गुमराह करने पर उन्हें लताड़ा और उन्हें वोट बैंक के खातिर देशहित को नकार कर जनता को भ्रमित करने वाली पार्टियां कहा। वहीं संगोष्ठी के मुख्य वक्ता एवं प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने के लिए है, लेने के लिए नहीं। देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम की जरूरत ही नहीं पड़ती, यदि कांग्रेस द्वारा देश का बंटवारा धार्मिक आधार पर नहीं किया होता। वर्तमान में भी कांग्रेस भारत विभाजन की अपनी ऐतिहासिक गलतियों के लिए प्रेषित करने से एक बार फिर चूक गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में जिले के प्रत्येक घर द्वार जाकर उन्हें जागरूक करेगी। वहीं सोशल मीडिया और संगोष्ठी के माध्यम से भी जनता को जागरूक किया जाएगा। भाजपा जिला महामंत्री राजपाल नेगी ने नागरिकता कानून 1955 के अनुसार अवैध प्रवासी जो वैध पासपोर्ट एवं यात्रा दस्तावेजों के बिना भारत में रह रहे हैं, उसे अवैध प्रवासी बताया। वहीं इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष बलदेव नेगी, महामंत्री यशवंत नेगी, कल्पा मंडल अध्यक्ष परविंद्र नेगी, सुभाष, हकीम नेगी, सुनील नेगी, किरण, कृष्ण गोपाल, सुशील मेहता, देव ऋषि, यशवंत नेगी और सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed