फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP Nichar Mandal meeting

Rampur Bushahar News: कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए किया प्रेरित

Tue, 20 Oct 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
BJP Nichar Mandal meeting
निचार पहुंचने पर भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया स्
. भाजपा निचार मंडल की बैठक में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
विज्ञापन

. संगठन विस्तार और बूथ प्रबंधन बारे किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। भारतीय जनता पार्टी निचार मंडल ने दायित्ववान कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया। बैठक में हिमाचल भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने वर्ष 2027 में होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने, आम जनता के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए मजबूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और बूथ स्तर पर प्रभावी प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और स्थानीय स्तर की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में जिला प्रभारी अजय राणा, सह प्रभारी विजय परमार, किन्नौर के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय नेता सूरत नेगी, जिला अध्यक्ष यशवंत नेगी और निचार मंडल अध्यक्ष ज्ञावा पालदेन भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने भी संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए अपने विचार साझा किए। इस दौरान बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्रों तक व्यापक रूप से पहुंचाने पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएं। इस मौके पर जिला महामंत्री आनंद नेगी, जिला उपाध्यक्ष मदन दनोरू, संजय नेगी, जिप सदस्य योगराज नेगी, निलायुम नेगी, लक्ष्मी नेगी, निचार प्रभारी बलदेव नेगी, विनय नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article