Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP Mandal Nankhari expanded its leading organizations

Rampur Bushahar News: खेमराज और अंशुल को सौंपी युवा मोर्चा महामंत्री की कमान

Tue, 28 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
भाजपा मंडल ननखड़ी ने अपने अग्रणी संगठनों का किया विस्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल ननखड़ी ने अपने अग्रणी संगठनों की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। युवा मोर्चा के अध्यक्ष दिग्विजय ठाकुर ने संदीप कायथ, देवेंद्र नलवा, अभिषेक मेहता, बबलू सिंघा को उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं, खेमराज और अंशुल ठाकुर को महामंत्री की कमान सौंपी है। कपिल, पवन, अंकुश और सतीश को सचिव चुना गया है। जितेंद्र को कोषाध्यक्ष, पवन काे कार्यालय सचिव, पारस श्याम को प्रवक्ता, रोबिन श्याम को आईटी संयोजक और भूषण को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रमोद, कपिल, बलवीर, हरबंस और सोहन को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
महिला मोर्चा की अध्यक्ष कृष्णा मेहता ने भी अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें बीना, रेखा, कृष्णा, किरणा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, गुड्डी देवी और पूनम चौहान को महामंत्री का पदभार सौंपा गया। रीता, लता, रजनी, जुना को सचिव, चिंता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सोनिया को कार्यालय सचिव, प्रभा को प्रवक्ता, श्रुति को मीडिया प्रभारी, चंपा को आईटी संयोजक और सुषमा को सोशल मीडिया प्रभारी चुना गया। कमला देवी, मिसू देवी, बंसती देवी, सुभद्रा और रेखा को सदस्य चुना गया है।
विज्ञापन

किसान मोर्चा अध्यक्ष देवी सिंह मेहता ने भी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। उन्होंने बाबूराम, अनिल नेगी, देेवेंद्र और सोहन ठाकुर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही सुरेंद्र चौहान और वरुण सूद को महामंत्री की जिम्मेवारी दी। सुधीर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा दीवान को कार्यालय सचिव, प्रकाश चंद को प्रवक्ता, राजेंद्र को मीडिया प्रभारी, नरेंद्र को आईटी संयोजक और शिशुपाल को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया। गोपाल सिंह, कुलदीप, कुशाल, शशि, प्रकाश को सदस्य बनाया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष हरदयाल सिंह ने संतोष, ईश्वर सिंह, मस्त राम, पलसराम को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, जगमोहन जिंटा और मीनाराम को महामंत्री चुना गया है। मंगत राम, नीटू, माटू राम, दिलाराम को सचिव, सुखदेव को कोषाध्यक्ष, धुंटू राम काे कार्यालय सचिव और महेंद्र सिंह को प्रवक्ता बनाया है। मनीराम को मीडिया प्रभारी, सागर मस्ताना को आईटी संयोजक और गंगाराम को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनके अलावा दासू राम, सोहन लाल, सुरेश कुमार, कृष्ण चंद और दलीप चंद को सदस्य मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article