फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP Mandal Kotkhai Nawar organized a seminar under the Constitution Pride Campaign.

कांग्रेस ने राजनीति के लिए किया बाबा साहेब के नाम का इस्तेमाल : अजय

Wed, 22 Jan 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
भाजपा मंडल कोटखाई नावर ने संविधान गौरव अभियान के तहत किया संगोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन



रोहड़ू। संविधान गौरव अभियान के तहत बुधवार को गुम्मा में भाजपा ने मंडल स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल कोटखाई-नावर के अध्यक्ष सुंदर डोगरा ने की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय श्याम मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। संगोष्ठी में अजय श्याम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के योगदान के कारण ही हमारा संविधान बना है। आज तक इसका लोक कल्याण का स्वरूप बरकरार रहा है। कांग्रेस ने सदैव बाबा साहेब के योगदान को दबाकर रखा और उनको कभी भी उचित सम्मान नहीं दिया। बाबा साहेब के अमूल्य योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ही भाजपा ने संविधान गौरव अभियान शुरू किया है। कांग्रेस ने केवल राजनीति के लिए बाबा साहेब के नाम का इस्तेमाल किया, लेकिन कभी भी उनको आगे नहीं आने दिया। गैर कांग्रेस सरकार ने बाबा साहेब को भारत रत्न से नवाजा और भाजपा ने उनके निवास, अध्ययन स्थल और उनके जीवन से जुड़े स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया, ताकि लोगों को प्रेरणा मिल सके। इस अवसर पर भाजपा के बूथ स्तर के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed