फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP Kinnaur organized a district level seminar in Bachat Bhawan Reckong Peo

Rampur Bushahar News: डाॅ. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर डाला प्रकाश

Mon, 28 Apr 2025 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
BJP Kinnaur organized a district level seminar in Bachat Bhawan Reckong Peo
बचत भवन रिकांगपिओ में आयोजित जिला स्तरीय संगोष्ठी में कार्यकर्ता को संबो​धित करते चौपाल के विधा
भाजपा किन्नौर ने बचत भवन रिकांगपिओ में जिला स्तरीय संगोष्ठी का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ ( किन्नौर)। भारतीय जनता पार्टी ने बचत भवन रिकांगपिओ में सोमवार को डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती पखवाड़े पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा और आनी के विधायक लोंकेंद्र कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। जिला भाजपा किन्नौर अध्यक्ष यशवंत नेगी ने मुख्य वक्ताओं और सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा डाॅ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किया है, जबकि भाजपा ने बाबा साहेब को भारत रत्न अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बलवीर वर्मा ने डाॅ. भीमराब आंबेडकर की जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। बाबा साहेब का सपना था कि हर नागरिक को समान अवसर मिले। जाति, धर्म या वर्ग के आधार पर कोई भेदभाव न हो। भाजपा आज उन्हीं के बताए मार्ग पर चल रही है। आनी के विधायक लोकेंद्र ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने डाॅ. भीमराव आंबेडकर के समाज को दिए योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कि मंत्री जगत सिंह नेगी दिवंगत विमल नेगी के परिवार को सहयोग देने में पूरी तरह से असफल रहे और दोषियों का साथ दिया। उन्होंने कहा कि ढाई साल में मंत्री जगत सिंह नेगी नौतोड़ नहीं दे पाए। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांच सालों में नौतोड़ देने के लिए रास्ता निकाला। इस मौके पर इस संगोष्ठी के आयोजक संतोष राज नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बचत भवन रिकांगपिओ में आयोजित जिला स्तरीय संगोष्ठी में कार्यकर्ता को संबोधित करते चौपाल के विधा

बचत भवन रिकांगपिओ में आयोजित जिला स्तरीय संगोष्ठी में कार्यकर्ता को संबोधित करते चौपाल के विधा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed