{"_id":"60253a3d8ebc3ee96d155537","slug":"bjp-holds-rally-in-bhavnagar-on-victory-in-nichar-rampur-hp-news-sml360600713","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने निचार में जीत पर भावानगर में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने निचार में जीत पर भावानगर में निकाली रैली
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। निचार पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
चुनाव के बाद किन्नौर भाजपा के पदाधिकारियों ने दोनों उम्मीदवारों को किन्नौरी टोपी और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान इस जीत की खुशी में भाजपा ने भावानगर बाजार में रैली भी निकाली। इससे पहले कल्पा और पूह पंचायत समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा समर्थितों ने कब्जा किया है।
वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि निचार ब्लॉक में भी आज भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इसका श्रेय निचार ब्लॉक के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जाता है।
जिला किन्नौर में जिस तरह भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है उसी तरह जिला परिषद में भी भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजी हारा सहित अन्य पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।