पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट भाजपा मंडल की बैठक झरना स्थित एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने कहा कि जिला परिषद दाड़लाघाट वार्ड के लिए भाजपा ने मीनाक्षी ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने पन्ना प्रमुख से लेकर प्रदेश स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनावों में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत लगाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि डुमैहर वार्ड से आशा परिहार, लगघाट से बाबूराम पंवर और सूरजपुर (धुंदन) वार्ड से रमेश ठाकुर जिला परिषद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार हैं। बैठक में पंचायत चुनावों को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर भी चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर बालक राम शर्मा, राकेश ठाकुर, राकेश गौतम, बंटू शुक्ला, जगदीश्वर शुक्ला, लेखराम ठाकुर, तरुण ठाकुर, कमल ठाकुर, विकास शर्मा, धीरज ठाकुर, संगीता सोनी, करिश्मा ठाकुर, ओमप्रकाश शर्मा सहित मौजूद रहे।