फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP filled enthusiasm among workers in Nirmand

Rampur Bushahar News: निरमंड में भाजपा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Sun, 22 Jun 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
BJP filled enthusiasm among workers in Nirmand
निरमंड में भाजपा की संगठनात्मक परिचय बैठक में मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन
बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर दिया बल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। भाजपा मंडल निरमंड की संगठनात्मक परिचय बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडलाध्यक्ष निरमंड नरोत्तम ठाकुर ने की। जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में मुख्य प्रवक्ता के रूप में संसदीय संगठन मंत्री सुरेश शर्मा रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति जागरूक किया। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से मंडल स्तर तक दायित्व के प्रति भी नई कार्य ऊर्जा दी। पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक अमर ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने संगठन के इतिहास और समर्पण को भी कार्यकर्ताओं के बीच में रखा। विशेष अतिथि अमित सूद ने मुख्यमंत्री के क्षेत्रीय दौरे को भी उनकी सरकार की गारंटियों की तरह बताया। कहा कि जिस प्रकार से जनता के बीच यह सरकार झूठ बोल कर सत्ता में आई है, वैसी ही झूठी बातें जनता में की जा रही हैं। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों को कार्यकर्ताओं के मध्य में रखा। मुख्यमंत्री का यह दौरा कथित तौर पर एक पिकनिक दौर रहा। आनी विधानसभा के विधायक लोकेंद्र कुमार ने सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। उसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं में करणीय कार्य के प्रति नव ऊर्जा का संचार किया। इस मौके पर भाजपा महामंत्री जीवन चौहान, विदेश निगम, देवेंद्र नेगी, दिलीप ठाकुर, एलआर ठाकुर, दिलसुख ठाकुर, विक्की वर्मा, वेद ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, देविंद्र ठाकुर, योगेश वर्मा, लीला चंद, बृज लाल, जगदीश और बिंद राम सहित कई सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article