{"_id":"62e2cd742965793a97096436","slug":"bishladhar-win-vollyball-turnament-rampur-hp-news-sml416678618","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में बिशलाधार बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में बिशलाधार बना विजेता
विज्ञापन
सरपारा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते हिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। श्रीखंड कला केंद्र सरपारा की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग की वॉलीबाल स्पर्धा में आनी की बिशलाधार टीम विजेता बनीं है जबकि गानवी की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गानवी की टीम पहले और पीजी कॉलेज रामपुर दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल स्पर्धा में गानवी के विक्रम को श्रेष्ठ हरफनमोला खिलाड़ी, आनी बिशलाधार टीम के विला को बेस्ट स्ट्राइकर, गानवी के विजेश को श्रेष्ठ सेटर चुना गया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब गानवी की पूनम खौश के नाम रहा।
महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में खुडना महिला मंडल विजेता बना। वहीं महिला मंडल कंधार ने दूसरा स्थान हासिल किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सात लोकनृत्य दलों ने प्रतिभा के जौहर दिखाए। कार्यक्रम में पानवी, चौरा, बक्खन, तुनन, खरघा, धारा सरघा और श्रीखंड कलाकेंद्र सरपारा के लोकनृत्य दलों ने शानदार प्रस्तुतियां से सबका मन मोहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बक्खन (कुल्लू) के लोक नृत्य दल ने पहला स्थान हासिल किया।
पानवी (किन्नौर) का लोकनृत्य दल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी ने मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया। श्रीखंड कला केंद्र सरपारा अध्यक्ष जितेंद्र पालसरा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य मकसद हमारी संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस मौके पर अनिल ठाकुर, विवेक कपूर, अमन, मिंटू, संजीव, प्रमोद जिश्टू, विशाल, सुनील केदारटा और मोहित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।