फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bindra elected pta president

बिंद्रा बने पीटीए के अध्यक्ष

Fri, 01 Apr 2022 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
रोहडू़। कोरोनाकाल के दो वर्षों के बाद हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहडू़ मे पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन दिनेश शर्मा ने की। कार्यक्रम का आगाज स्कूल के अध्यापक पवन सूर्या ने अभिभावकों के स्वागत से किया। दो साल के बाद आयोजित पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम से अभिभावक और स्कूल प्रबंधन काफी उत्साहित रहा। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन दिनेश शर्मा ने स्कूल की गतिविधियों से अभिभावकों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि स्कूल की शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के साथ अभिभावकों के संबंध के बारे में अभिभावकों बताया।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूल की पीटीए कार्यकारिणी का गठन 2022-23 सत्र के लिए किया गया। इसमें ब्रिंदा रेस्टा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त गोपाल ठाकुर, स्वीटी शर्मा को महासचिव और मीना शर्मा को सह सचिव चुना गया। कंचन लूटा, मंजु देलथी, अनीता गुलेरिया, शैलजा शर्मा, बनती गोझी और निधि ठाकुर को पीटीए का सदस्य चुना गया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य रंजू शर्मा, नागेंद्र लूटा, जगदेव सिंह चौहान सहित स्कूल के सभी अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed