फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bhopal Thakur became President, and Bharat Singh became General Secretary.

Rampur Bushahar News: भोपाल ठाकुर अध्यक्ष, भारत सिंह बने महासचिव

Mon, 31 Aug 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
सावड़ा में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक, कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

समस्याओं और लंबित मांगों पर किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू । उपमंडल जुब्बल के सावड़ा में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया और समस्याओं एवं लंबित मांगों पर चर्चा की। सदस्यों ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाना चाहिए, ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें विद्यासागर को मुख्य सलाहकार, भोपाल ठाकुर को अध्यक्ष, भारत सिंह घोड़ेटा को महासचिव, वीरेंद्र ढालटा को कोषाध्यक्ष, वीना ठाकुर को उपाध्यक्ष और कृष्ण दत्त शर्मा को कार्यालय सचिव चुना गया।
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और मांगों को विभागों और सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एकजुट करना, उनके हितों की रक्षा करना और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं से जुड़े मामलों का समाधान करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी ने एकजुट होकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हित में कार्य करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed