{"_id":"68cfceb6800036473c034f2e","slug":"bhima-kali-mata-temple-in-sarahan-decorated-for-navratri-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-144328-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नवरात्र के लिए सजा सराहन में भीमा काली माता मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नवरात्र के लिए सजा सराहन में भीमा काली माता मंदिर
विज्ञापन
नवरात्र पर्व को लेकर मां भीमाकाली माता के लिए नए वस्त्र तैयार करते दर्जी शिवराम। संवाद
सुबह 6:00 बजे से खुलेंगे मां भीमा काली मंदिर के कपाट
शाम 7:30 बजे तक श्रद्धालु कर पाएंगे मां के दर्शन
मां दुर्गा के लिए नए वस्त्र तैयार, नौ दिन मंदिर में होगी पूजा-पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी/रामपुर बुशहर। शरद नवरात्र के लिए रामपुर के प्रमुख मंदिर सज गए हैं। ऐतिहासिक एवं प्रमुख सराहन के भीमा काली मंदिर में तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिर परिसर में साफ-सफाई की गई है। मंदिर की सजावट के लिए लाइट की लड़ियां और फूलों की मालाएं लगाई गई हैं। सोमवार सुबह 6:00 बजे से श्रद्धालुओं के लिए मां भीमा काली मंदिर के कपाट खुलेंगे। शाम 7:30 बजे तक श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकेंगे। सुबह माता के पुराने वस्त्र बदल कर नए वस्त्र पहनाए जाएंगे। भीमा काली माता मंदिर के मुख्य पुजारी पूर्ण शर्मा ने बताया कि माता के नए वस्त्र शिव राम टेलर मास्टर ने तैयार किए हैं। पहले नवरात्र को माता भीमा काली और देवी-देवताओं को नए वस्त्र पहनाए जाएंगे। भीमा काली मंदिर न्यास के मंदिर अधिकारी बालक राम नेगी ने बताया नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस, होमगार्ड और न्यास के कर्मचारी तैनात रहेंगे। मंदिर में नौ दिन नव दुर्गा पाठ होंगे और नौ दिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
श्राईकोटी माता मंदिर और खोपड़ी मंदिर में भी तैयारियां पूरी
रामपुर उपमंडल की 12/20 घाटी में स्थित श्राईकोटी माता मंदिर में भी नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा श्री महिष मर्दिनी महालक्ष्मी मंदिर खोपड़ी में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार सुबह तड़के से मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित देवेंद्र शास्त्री ने कहा कि मंदिर में दूरदराज से हजारों लोग शीश नवाने आते हैं।