फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bhagwati Warriors Club Nichar won the cricket competition

Rampur Bushahar News: भगवती वाॅरियर्स क्लब निचार ने क्रिकेट प्रतियोगिता में मारी बाजी

Wed, 28 May 2025 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bhagwati Warriors Club Nichar won the cricket competition
भगवती वॉरियर्स क्लब निचार क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता बनने के बाद मुख्याति​थि से ट्रॉफी लेते
निचार में आयोजित प्रतियोगिता में 64 टीमों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। भगवती वॉरियर्स क्लब निचार के सौजन्य से आयोजित दस दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भगवती वाॅरियर्स क्लब निचार ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल मैच भगवती सराहन और भगवती वॉरियर्स निचार के बीच हुआ, जिसमें निचार विजेता बना। इस प्रतियोगिता में जिले के गांवों से 64 टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ दा सीरीज अंकित नेगी, बेस्ट बल्लेबाज पेमा नेगी, बेस्ट गेंदबाज रोनी नेगी और बेस्ट फिल्डर लक्की नेगी को चुना गया। प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्यातिथि विग्रो के वरिष्ठ प्रबंधक दिनेश कुमार नेगी मौजूद रहे। उन्होंने विजेता टीम भगवती वाॅरियर्स क्लब निचार को 80, 000 रुपये, ट्रॉफी और उपविजेता भगवती सराहन को 40,000 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निचार के सात महिला मंडलों और सांस्कृतिक मंच की महिलाओं ने लोकनृत्य पेश कर लोगों को खूब मनोरंजन किया। लोक नृत्य में महिला मंडल निगानी ने प्रथम और महिला मंडल पैलेयरिंग ने दूसरा स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए क्लब को 51,000 रुपये प्रोत्साहन राशि भेंट की। किन्नौर की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए महिला मंडल की 7 टीमों और सांस्कृतिक मंच निचार के महिला मंडलों को 3500-3500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सलाहकार बंटू पॉन्ड्स एवं अध्यक्ष लक्की ने मुख्यातिथि का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि रमेशचंद नेगी, प्रताप, इंदरदास विनोद, प्रदीप, कल्याण सिंह, राहुल, जयप्रकाश, संजू सहित माही मॉडल के प्रधान मौजूद रहे।

भगवती वॉरियर्स क्लब निचार क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता बनने के बाद मुख्यातिथि से ट्रॉफी लेते

भगवती वॉरियर्स क्लब निचार क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता बनने के बाद मुख्यातिथि से ट्रॉफी लेते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed