फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bear terror in the Bhuila Ghat fields

Rampur Bushahar News: भुईला घाट क्यारी में भालू पशुशाला का दरवाजा तोड़कर घुसा

Thu, 08 Oct 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
भुईला घाट क्यारी में भालू पशुशाला का दरवाजा तोड़कर घुसा
विज्ञापन

. बछड़े को ले जाने का किया प्रयास, शोर सुनकर भागा भालू
. कोटखाई में भालू का आतंक, ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)।
रोहड़ू क्षेत्र के जोल, भुईला घाट और क्यारी गांवों में भालुओं की बढ़ती आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है। भालू दिन और रात दोनों समय आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। इससे लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात को भुईला घाट क्यारी में एक भालू घर के अंदर स्थित पशुशाला का दरवाजा तोड़कर घुस गया। भालू ने गाय के बछड़े को उठाकर ले जाने का प्रयास किया। परिवार के सदस्यों को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर भालू वहां से भाग गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते परिवार की नजर भालू पर नहीं पड़ती, तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। भालू की लगातार बढ़ती गतिविधियों के कारण क्षेत्र में छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में विशेष रूप से भय बना हुआ है। ग्रामीण लोकेंद्र चौहान, मनिंद्र चौहान, प्रमोद चौहान, निखिल, नरेंद्र चौहान और रजत ठाकुर ने प्रशासन से गुहार लगाई है। उन्होंने कोटखाई प्रशासन और वन विभाग से मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग की गश्त बढ़ाने को कहा है। उन्होंने भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भालू को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। उन्होंने लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस एवं प्रभावी व्यवस्था करने को कहा है। ग्रामीणों का मानना है कि इससे भविष्य में किसी अप्रिय घटना को रोका जा सकेगा। शाम ढलने के बाद लोग जरूरी काम के लिए भी घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed