{"_id":"6a0c3abbdd88e453e1054edb","slug":"bear-terror-in-sharan-village-of-neerath-panchayat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-160589-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दरवाजा तोड़ गोशाला में घुसा भालू, गाय को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दरवाजा तोड़ गोशाला में घुसा भालू, गाय को उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
ननखड़ी के शरण गांव में भालू ने गुठलीदार फलों के पेड़ों को पहुंचाया नुकसान। संवाद
भालू ने करीब 20 प्लम के पेड़ समेत तैयार हो रही फसल की किया तबाह
रातभर करनी पड़ रही निगरानी, एक माह से दहशत में हैं ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी की नीरथ पंचायत के शरण गांव में भालू ने एक महीने से आतंक मचा रखा है। सोमवार देर रात को शरण गांव में दरवाजा तोड़कर भालू गोशाला में घुसा और दर्शन दास की गाय को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद साथ लगते सुरेश कुमार के बगीचे में प्लम के 20 फलदार पेड़ क्षतिग्रस्त कर दिए। ग्रामीण एक महीने से डर के साये में जीने को मजबूर हैं। भालू के आतंक से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रात को जाग-जाग कर निगरानी करने के बावजूद भालू नुकसान पहुंचा रहा है। शरण गांव के निवासी राजेश कुमार ने कहा कि कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर एक छोटे भालू को पिंजरे में पकड़ा गया और अभी भी क्षेत्र में पांच से छह भालू देखे जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से आग्रह किया है कि शीघ्र समस्या का समाधान किया जाए, ताकि जनता को निजात मिल सके। उधर, रेंज अधिकारी ननखड़ी नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि भालू के हमले से गाय की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है। भालू को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं और साउंड सिस्टम लगाया जा रहा है।