फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bear terror in Jaguni, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: जगूणी में पशुशाला की छत तोड़ भालू ने बैल को उतारा मौत के घाट

Tue, 02 Dec 2025 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
सोमवार रात की घटना, पहले भी कई पशुओं को बना चुका है शिकार
विज्ञापन

एक माह पहले महिला और पुरुष भी किए थे घायल, ग्रामीणों में दहशत
जान हथेली पर रखकर खेत जाने को मजबूर ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
रामपुर खंड की डंसा पंचायत में भालू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार रात को भालू ने जगूणी गांव में नाला बावड़ी के साथ एक पशुशाला की स्लेटपोश छत को तोड़ कर बैल पर हमला किया और मौत के घाट उतार दिया। पशु पालक सुरेंद्र जब सुबह अपने बैल को चारा डालने पशुशाला गया, तो दंग रह गया। उसने बैल को मृत अवस्था में पड़ा देखा। भालू ने बैल को बुरी तरह नोचा था। पंचायत क्षेत्र में इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है l इससे पहले भी भालू कई पालतू पशुओं को शिकार बना चुका है। कुछ महीने पहले थाना और कराली गांव के आसपास भालू ने एक महिला और पुरुष को गंभीर घायल कर दिया था। वन विभाग ने भालू को पकड़ने के लिए लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर पिंजरा स्थापित किया था, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं, सनेई और जगूनी गांव के आसपास कुछ समय से मादा भालू अपने बच्चों के साथ दिनदहाड़े घूमती दिखाई दे रही है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों की सुरक्षा के चलते एडवाइजरी जारी की है। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने वन्य प्राणी विभाग से आग्रह किया है कि भालू को पकड़ने के लिए जगूणी और सनेई के आसपास पिंजरा स्थापित किया जाए। हर साल जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।


डंसा में फिर से भालू के हमले की शिकायत आई है। विभाग स्थानीय लोगों के सहयोग से जल्द समस्या का समाधान करेगा। भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। ग्रामीण शाम और रात के समय समूहों में आवाजाही करें और सतर्क रहें। भालू के दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें। -गुरहर्ष सिंह, वन मंडल अधिकारी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed