फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bear attacks and injures orchardist in apple orchard in broad daylight

Rampur Bushahar News: सेब बगीचे में दिनदहाड़े भालू ने हमला कर बागवान को किया घायल

Fri, 28 Aug 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
. सराहन के थाडा गांव में पेश आई घटना में बुरी तरह से लहूलुहान हुआ बागवान
विज्ञापन

. प्राथमिक उपचार के बाद सराहन से रामपुर के खनेरी अस्पताल किया रेफर
. दो सप्ताह पूर्व भालू ने बधाल में एक युवक को भी किया था बुरी तरह से जख्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर में भालुओं के आतंक की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खासकर, सराहन क्षेत्र में इन दिनों भालुओं के हमले काफी बढ़ गए हैं। दो सप्ताह पूर्व जहां बधाल में एक युवक को भालू ने बुरी तरह से जख्मी कर दिया था, वहीं वीरवार को सराहन के दुर्गम क्षेत्र किन्नू के थाडा गांव में बगीचे में काम कर रहे एक बागवान पर जानलेवा हमला कर दिया। भालू ने बागवान के सिर और शरीर पर बुरी तरह से हमला किया है। घायल अवस्था में बागवान को सराहन अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर के महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, वीरवार दोपहर करीब 2:30 बजे बागवान सुभाष चंद्र, पुत्र दौलत राम अपने सेब के बगीचे की देखभाल कर रहे थे। इस दौरान झाड़ियों से निकले भालू ने अचानक उन पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के वक्त बागवान सुभाष बगीचे में अकेले थे, जैसे ही भालू ने उनपर हमला किया तो वह जोर-जोर से चिल्लाए। उनकी आवाज सुनकर आसपास के बगीचों में काम कर रहे ग्रामीण उधर को दौड़े। शोर के बाद भालू वहां से भाग गया। स्थानीय लोगों ने सुभाष को गंभीर अवस्था में सराहन अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। भालू ने उनके सिर, पीठ और अन्य अंगों पर बुरी तरह से हमला किया है। सराहन क्षेत्र के बधाल में दो सप्ताह पूर्व भी भालू ने एक युवक पर हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों का सुबह और शाम के वक्त घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने के उचित इंतजाम करने और भालू की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

भगावट वन बीट में भालू के हमले की सूचना मिली है। हमले में जख्मी हुए व्यक्ति को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा। विभाग की टीम भालू की तलाश कर रही है। भालू को पकड़ने के लिए पिंजरे स्थापित किए जा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों को जंगल की ओर जाते वक्त समूह में जाने और अकेले जाने से बचने की हिदायत दी है। साथ ही लोगों से क्षेत्र में भालू दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने की भी अपील की है। - गुरहर्ष सिंह, डीएफओ, वन विभाग रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article