Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BDC member Surendra holds meeting with Madoli Mahila Mandal

Rampur Bushahar News: महिला मंडल ने बीडीसी सदस्य के समक्ष रखीं समस्याएं

Thu, 05 Nov 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
BDC member Surendra holds meeting with Madoli Mahila Mandal
बीडीसी कुमारसैन ने महिला मंडल मडोली की सुनी समस्याएं। संवाद
बीडीसी सदस्य सुरेंद्र ने मडोली महिला मंडल के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
कुमारसैन पंचायत के बीडीसी सदस्य सुरेंद्र कौशल ने मडोली में महिला मंडल के सदस्यों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं सुनीं। महिला मंडल की सदस्यों ने स्थानीय स्तर पर पेश आ रहीं समस्याओं को बीडीसी सदस्य के समक्ष रखा। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। महिलाओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महिला मंडलों की अहम भूमिका रहती है। ऐसे में उनकी समस्याओं को संबंधित जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाकर उनका समयबद्ध समाधान करवाया जाना चाहिए। इस अवसर पर सुरेंद्र कौशल ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते आम जनता की समस्याओं को समझना और उन्हें संबंधित विभागों व अधिकारियों के समक्ष उठाकर समाधान करवाना उनकी जिम्मेदारी है। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना उनके प्रयासों में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि महिला मंडल ग्रामीण समाज की महत्वपूर्ण इकाई हैं। महिलाएं सामाजिक गतिविधियों, जागरूकता अभियानों और गांव के विकास में उल्लेखनीय योगदान देती हैं, इसलिए उनके सुझावों और आवश्यकताओं को प्राथमिकता देना जरूरी है। उन्होंने मडोली महिला मंडल को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed