फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BDC Chairman accused of assaulting Panchayat Secretary, case registered

Rampur Bushahar News: बीडीसी चेयरमैन पर पंचायत सचिव से मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

Thu, 11 Jul 2024 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। विकासखंड कुपवी की जुबली पंचायत में बीडीसी चेयरमैन और पंचायत सचिव के बीच चल रहा विवाद गरमा गया है। बुधवार को हुए कुपवी थाना में सचिव ने एफआईआर दर्ज करवाई, जिसमें गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, जुबली पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे धार चंदना के पंचायत सचिव सिरमौर जिले के रेणुका जीके गांव गत्ता निवासी वीरेंद्र कुमार ने कुपवी थाना में दर्ज करवाई गई शिकायत में कुपवी ब्लॉक के पंचायत समिति अध्यक्ष श्याम पंवार पर मारपीट करने एवं अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत में आरोप लगाया है कि बुधवार को पंचायत कार्यालय जुबली में करीब साढ़े सात बजे तक कार्य कर रहे थे। कार्य समाप्त करके कार्यालय से बाहर निकलते समय बहन की फोन कॉल आ गई। इस बीच बीडीसी चेयरमैन कुपवी श्याम पंवार ने उसे बार-बार कॉल की। बात पूरी करने के बाद उसने श्याम पंवार को वापस फोन किया। उसके बाद जब वाहन से पंचायत कार्यालय परिसर में पहुंचा तो मौके पर मौजूद अध्यक्ष ने उसके साथ मारपीट की और अपने वाहन से चला गया। वीरेंद्र का यह भी आरोप है कि श्याम पंवार पहले भी गाली-गलौच एवं अभद्र व्यवहार कर चुका है। पंचायत सचिव वीरेंद्र की शिकायत पर कुपवी थाना में मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने कहा कि कुपवी थाना में पंचायत सचिव ने बीडीसी चेयरमैन के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौच की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed