फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   barrier established in kinnour

Rampur Bushahar News: किन्नौर में बाहरी राज्यों से आने वाले रोगग्रस्त सेब के पौधों को नहीं बेच सकेंगे व्यापारी

Sat, 06 Jan 2024 06:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
बागवानी मंत्री जगत नेगी के निर्देश के बाद चौरा में स्थापित किया बैरियर
विज्ञापन


जिले के तीनों खंडों में उड़नदस्ते की टीमें कीं तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले में बाहरी राज्यों से आने वाले रोगग्रस्त सेब के पौधे बेचने वालों की अब खैर नहीं। जिले के तीनों खंडों में अब उड़नदस्ते की टीमें तैनात की गई हैं। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के निर्देश के बाद किन्नौर जिले के प्रवेशद्वार चौरा में उद्यान विभाग किन्नौर ने बैरियर स्थापित किया है।

यहां पर देश के विभिन्न राज्यों सहित प्रदेश के अन्य जिलों से बिना रजिस्ट्रेशन फार्म के सेब सहित अन्य पौधों को किन्नौर आने नहीं दिया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति बाहरी राज्यों से सेब सहित अन्य किस्म के पौधों को लेकर आएगा, उसे किन्नौर जिले के चौरा प्रवेशद्वार पर ही दो उद्यान प्रसार अधिकारियों को रजिस्ट्रेशन नर्सरी के दस्तावेज और बिल दिखाना होगा। अवैध तरीके और रोगग्रस्त पौधे लेकर आने वाले विक्रेताओं को चौरा से ही वापस लौटना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त किन्नौर के जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में भी जिला स्तर पर उद्यान विभाग किन्नौर के उपनिदेशक शमशेर डेरू की अगुवाई में टीम का गठन किया गया है। जिले के कल्पा, निचार और पूह तीनों खंडों में विषय विशेषज्ञों की देखरेख में औचक निरीक्षण के लिए उड़नदस्तों की तैनाती की गई है। अब पहले की तरह जिले में रोगग्रस्त पौधों की सप्लाई नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

उधर, उपनिदेशक उद्यान विभाग किन्नौर शमशेर डेरू ने कहा कि बागवानी, राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के दिशा-निर्देशों के बाद शनिवार से किन्नौर जिले के चौरा सहित जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में जिला स्तरीय और तीनों खंडों में उड़नदस्तों की टीमें गठित की गई हैं, ताकि बाहरी राज्यों सहित अन्य जिले से रोगग्रस्त सेब सहित अन्य पौधे लेकर आने वाले विक्रेताओं पर नकेल कसी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed