फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bank schemes told to villagers in Shamshar

Rampur Bushahar News: शमशर में ग्रामीणों को बताई बैंक की योजनाएं

Fri, 31 Jan 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। दी कांगड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक शाखा आनी ने नाबार्ड के सौजन्य से वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन च्वाई पंचायत के शमशर गांव में किया। शिविर में विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के अलावा गांव शमशर, कंडा खमारला के ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में बैंक प्रबंधक देवेंद्र सिंह और सहायक डोलम देव शर्मा ने ग्रामीणों को बैंक की योजनाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने डिजिटल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम क्रेडिट कार्ड और मोबाइल बैंकिंग सहित अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की। केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, स्वयं सहायता समूह के गठन और जनधन योजना के बारे में भी जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed