{"_id":"66a77b1666c553dd6407322e","slug":"balwant-jhowhata-and-sachin-won-badminton-competition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-119393-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बलवंत झौहटा और सचिन ने जीती बैडमिंटन स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बलवंत झौहटा और सचिन ने जीती बैडमिंटन स्पर्धा
विज्ञापन
जुब्बल बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित ओपन बैडमिंटन का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राेहड़ू। जुब्बल बैडमिंटन क्लब की ओर से आयोजित उपमंडल की ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में जुब्बल की टीम विजयी रही है। एंटी ड्रग्स मुहिम के तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समापन समारोह में तहसीलदार गुरमीत नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर विजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक वितरण किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों की टीमों ने भाग लिया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जुब्बल ए और जुब्बल क्लब बी टीम के मध्य खेला गया। इसमें बैडमिंटन क्लब जुब्बल ए की टीम से बलवंत झौहटा और सचिन विजयी रहे। टीम बी से विजय धौटा और तुषार गुप्ता उपविजेता रहे। तहसीलदार गुरमीत नेगी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजीत नेगी, एचएचओ चेतन चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश पैरा बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि एंटी ड्रग्स मुहिम के तहत प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें ग्रामीण स्तर से लेकर विभागों की टीमों ने भी भाग लिया। पहली बार जुब्बल उपमंडल में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष किया जाएगा।