फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Baldev Bisht became the president of Ministerial Staff Association Kinnaur

Rampur Bushahar News: बलदेव बिष्ट बने मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन किन्नौर के अध्यक्ष

Fri, 13 Feb 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग में खाली पड़े अधीक्षक वर्ग दो के पद को जल्द भरें सरकार : बलदेव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन जिला किन्नौर की बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई। बैठक में कार्यकारिणी के लिए चुनाव का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन राज्य कार्यकारिणी के आदेश के अनुसार सेवानिवृत्त टेक चंद वरिष्ठ सहायक और चुनाव प्रेवेक्षक ने चुनाव की अध्यक्षता की। चुनाव के माध्यम से बलदेव बिष्ट को मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन जिला किन्नौर का अध्यक्ष चुना गया। प्रवीन नेगी को महासचिव, मुरारी ठाकुर को कोषाध्यक्ष, देवेंद्र कुमार को प्रेस सचिव और प्रताप सिंह को मुख्य सलाहकार का पद सौंपा गया। रिटर्निंग ऑफिसर टेक चंद ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को अपने कार्य को पूरी निष्ठा से करने की शपथ दिलाई। नवनियुक्त अध्यक्ष बलदेव बिष्ट ने कहा कि सभी पदाधिकारी और सदस्यों का धन्यवाद किया। प्रदेश सरकार से लोक निर्माण विभाग में खाली पड़े अधीक्षक वर्ग दो और अन्य रिक्त पदों को जल्द भरने का अनुरोध किया, जिससे विभाग का कार्य सुचारु रूप से चल सके। उन्होंने कहा कि जिला के हर एक कर्मचारी की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। बलदेव बिष्ट ने सभी कर्मचारियों को एकजुट होने का आह्वान किया। बलदेव बिष्ट ने मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन को इमानदारी, निष्ठा से चलाने का विश्वास दिया। हर कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। जब तक हम संगठित नही होंगे हमारी मांगे पूरी नही हो सकती। संगठन में बहुत ताकत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article