{"_id":"669e62ef1ad9beabcb0e136a","slug":"bagwan-rohru-apple-field-rohru-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-119086-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की अनदेखी के कारण बागवानी पर संकट : चेतन बरागटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की अनदेखी के कारण बागवानी पर संकट : चेतन बरागटा
विज्ञापन
कहा-मंडियों में गढ़ के हिसाब से बेचा जाए सेब
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। प्रदेश सरकार की अनदेखी के कारण बागवानी संकट में है। मंडियों में छोटे आकार के सेब पर दर लगाई जा रही है। बगीचों में फैल रोग को रोकने के लिए कोई भी उपयोगी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उद्यान केंद्रों पर दवाइयां नहीं मिल रही हैं। सरकार ने आनन-फानन में यूनिवर्सल कार्टन तो लाया, लेकिन यूनिवर्सल कार्टन में किस तरह से पैकिंग की जाए। इसका प्रशिक्षण तक बागवानों को नहीं दिया। इस कारण आज बागवान परेशान हैं। हैरानी की बात है कि सेब क्षेत्र के मंत्री बागवानी के मुद्दों पर बोलने से परहेज कर रहे हैं। यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने राेहड़ू में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। बरागटा ने कहा कि यूनिवर्सल कार्टन का हम स्वागत करते हैं, लेकिन यूनिवर्सल कार्टन को शुरू करने से पहले बागवानों से संवाद करना आवश्यक था। प्रशिक्षण कैंप लगाकर बागवानों को सेब की पैकिंग की ट्रेनिंग दी जानी चाहिए थी। बागवानों को अच्छी गुणवत्ता का यूनिवर्सल कार्टन मिले, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यूनिवर्सल कार्टन शुरू करने के साथ साथ बागवानों को सशक्त बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दी जानीं चाहिए। मंडियों के हिसाब से सेब बिकना चाहिए। बरागटा ने कहा कि बगीचों में अल्टरनेरिया रोग फैला हुआ है। उद्यान केंद्रों पर दवाइयां उपलब्ध नहीं है। सरकार ने खानापूर्ति के लिए बागवानी विभाग के विशेषज्ञों को कुछ बगीचों में तो भेजा, लेकिन फील्ड में जाने वाले विशेषज्ञों के पास न तो बीमारी की जांच के लिए कोई भी उपकरण मौजूद है, न ही रोगग्रस्त पत्तों की कलेक्शन के लिए कोई उपकरण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष 2.90 करोड़ यूनिवर्सल कार्टन होने का अनुमान लगाया गया है, जिसमें से करीब 1.60 करोड़ पेटियां जिला शिमला के अंदर होनी हैं। ऐसे में बागवानी मंत्रालय जिला शिमला में दिया जाना चाहिए, इसलिए मेरी मांग है कि बागवानी मंत्रालय शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को दिया जाए। क्योंकि जिला शिमला के लीडर ही यहां के बागवानों की समस्याओं को समझ सकते हैं। उन्होंने सेब का समर्थन मूल्य बढ़ाने की भी मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बागवानों की अनदेखी हुई तो भाजपा आंदोलन करेगी। जरूरत पड़ी तो न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा, लायक राम चौहान, हरबंस धौल्टा, बलबीर ठाकुर, जतिन चौहान, राजन काल्टा, नरेश भी उपस्थित रहे।