{"_id":"69d8f4dfe44b603abe0e9312","slug":"bagipul-jaon-tharla-road-was-restored-for-traffic-on-the-third-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-157885-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तीसरे दिन बागीपुल-जाओं-ठारला सड़क यातायात के लिए हुई बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तीसरे दिन बागीपुल-जाओं-ठारला सड़क यातायात के लिए हुई बहाल
विज्ञापन
बागीपुल-जाओं-ठारला सड़क को बहाल करने में जुटी मशीन। संवाद
बारिश के कारण भूस्खलन होने से यातायात हो गया था ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
निरमंड खंड की बागीपुल-जाओं-ठारला सड़क तीसरे दिन यातायात के लिए बहाल हुई। सड़क के बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बुधवार रात को बारिश के कारण सड़क पर भूस्खलन होने से यातायात ठप हो गया था। इससे दो पंचायतों के ग्रामीणों को आवाजाही करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। वीरवार को लोक निर्माण विभाग की मशीन खराब होने और तेल न होने के कारण सड़क बहाल नहीं हो पाई। सड़क पर बड़ी चट्टानें गिरी थीं, जिससे पूरी तरह बंद हो गई थी। इस कारण चायल, जुआगी पंचायतों के ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ी। शुक्रवार सुबह लोक निर्माण विभाग ने एलएनटी मशीन भेजी और सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू हुआ। अब सड़क यातायात के लिए बहाल कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग निरमंड के सहायक अभियंता राकेश नेगी का कहना है कि सड़क यातायात के लिए बहाल कर दी गई है। सड़क की 16 करोड़ की डीपीआर बनकर तैयार कर दी गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना या नाबार्ड के तहत सड़क का कायाकल्प किया जाएगा।