{"_id":"6a524c63a9091c4a620b1b97","slug":"bagipul-jaon-road-restored-on-the-second-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-164505-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बागीपुल-जाओं सड़क दूसरे दिन बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बागीपुल-जाओं सड़क दूसरे दिन बहाल
विज्ञापन
मलबा हटाकर सभी वाहनों के लिए खोला, लोगों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। बरसात के कारण बाधित बागीपुल-जाओं सड़क मार्ग दूसरे दिन यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग की टीम ने मलबा हटाकर सड़क को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है।
सड़क बंद होने से बागीपुल, जाओं और आसपास के गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया था। मार्ग खुलने से स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। अब दैनिक आवाजाही सामान्य हो गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने लोगों से बरसात के मौसम में सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि पहाड़ियों से पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है, इसलिए वाहन चालक सतर्कता के साथ वाहन चलाएं।
लोगों ने समय पर सड़क बहाल करने के लिए प्रशासन और लोक निर्माण विभाग का आभार जताया है। विभाग की त्वरित कार्रवाई से जनजीवन सामान्य हो सका है।