फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bablu Badshah's century helped Black Army win the cricket tournament.

Rampur Bushahar News: बबलू बादशाह के शतक से ब्लैक आर्मी ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 02 Feb 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में दो शतक जड़कर बादशाह ने कायम की बादशाहत
विज्ञापन

विजेता टीम 1 लाख रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित
अबू ठाकुर चुने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (रामपुर बुशहर)। युवक मंडल बाहवा निरमंड की ओर से आयोजित नातलीनाग क्रिकेट कप बाहवा पर ब्लैक आर्मी 15/20 ने कब्जा जमाया। बबलू बादशाह के शतक से ब्लैक आर्मी 15/20 ने क्रिकेट खिताब अपने नाम किया। बबलू ने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में ताबड़तोड़ शतक जड़े और बादशाहत कायम की।
सेमीफाइनल मुकाबला दत्तनगर और ब्लैक आर्मी के मध्य खेला गया। बबलू ने 27 गेंदों में 103 रन बनाए और दत्तनगर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबला देवांशी बॉयज शटलधार के साथ खेला गया। ब्लैक आर्मी ने पहले खेलते हुए आठ ओवरों में दो विकेट खोकर 144 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे बबलू बादशाह ने 36 गेंदों पर 121 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शटलधार की टीम 79 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व बीडीसी अध्यक्ष निरमंड दलीप ठाकुर और धर्मपाल नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने कहा कि विजेता टीम को 1 लाख रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से नवाजा गया। उपविजेता टीम को 50 हजार और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर बबलू बादशाह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के खिताब से नवाजा गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अबु ठाकुर, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर मनु ठाकुर और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक बंटी ठाकुर को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed