फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ayurvedic hospital Rampur, staff empty, patients worried

Rampur Bushahar News: आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर में पांच वर्ष से लैब अटेंडेंट और स्टाफ नर्स का पद खाली

Fri, 03 May 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में रोज रहती है 150 ते 170 ओपीडी, पांच जिलों के हजारों मरीज पहुंचते हैं उपचार के लिए
विज्ञापन

ऊपरी शिमला के एकमात्र अस्पताल में पंचकर्मा की है सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल में स्टाफ खाली चल रहा है। पांच जिलों के हजारों मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाले अस्पातल में पांच वर्ष से लैब अटेंडेंट और स्टाफ नर्स का पद रिक्त चल रहा है। स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आलम यह है कि लैब अटेंडेंट का पद खाली होने के कारण कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है और मरीजों को खून जांच से संबंधित रोगों की रिपोर्ट लेने के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ता है। गौर हो कि आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर में शिमला, किन्नौर, कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति के मरीज उपचार करवाने पहुंचते हैं। अस्पताल में रोजाना 150 से 170 ओपीडी रहती है। मरीज कई किलोमीटर का सफर तय कर रामपुर पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल में स्टाफ की कमी और सुविधाओं के कारण परेशान होना पड़ता है। यहां आने वाले मरीजों में सबसे ज्यादा परेशानी खून जांच से संबंधित रोगियों को होती है। कई घंटों के इंतजार के बाद मरीजों को रिपोर्ट मिल रही है। वहीं, अस्पताल में पंचकर्मा, क्षारसूत्र की सुविधा भी उपलब्ध है और उपचार कर मरीजों को इसका लाभ भी मिल रहा है, लेकिन अस्पताल में बीते कई सालों से स्टाफ की कमी चल रही है। ऐसे में मरीजों के साथ-साथ अस्पताल के अन्य कर्मचारियों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। अस्पताल में हर महीने करीब 5,000 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। आयुर्वेदिक अस्पताल में एक लैब अटेंडेंट और स्टाफ नर्स का पद बीते पांच साल, लिपिक का पद दो साल और दो सफाई कर्मचारियों के पद भी बीते पांच साल से रिक्त है। क्षेत्र के लोगों ने सरकार से रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है।


ने माना कि अस्पताल में पिछले कई समय से स्टाफ के पद रिक्त हैँ। इसके लिए सरकार और विभाग के उच्चाधिकारियों से समय समय पर पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि आचार संहिता हटने के बाद रिक्त पदों को भरेगी। -डॉ. प्रदीप शर्मा, बीएमओ, आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर
विज्ञापन



- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed