फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Awareness rally taken out in Dodra Kwar

Rampur Bushahar News: महिलाओं ने खोला मोर्चा, नशे पर चुप्पी रखने वाले उम्मीदवारों का करेंगी विरोध

Thu, 21 May 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Awareness rally taken out in Dodra Kwar
डोडरा क्वार में नशे के ​खिलाफ जागरूकता रैली निकालती महिलाएं
डोडरा क्वार में निकाली जागरूकता रैली, नशे में संलिप्त प्रत्याशियों को वोट न देने की भी अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार में नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों के बीच डोडरा और क्वार पंचायतों की महिला मंडलों ने ऐलान किया है कि नशे को संरक्षण देने वाले या इस पर चुप्पी रखने वाले उम्मीदवारों का खुलकर विरोध किया जाएगा। महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय क्वार तक विशाल जागरूकता रैली निकाली और मतदाताओं से ऐसे प्रत्याशियों को वोट न देने की अपील की, जो समाज में फैल रहे नशे पर कार्रवाई की बात नहीं करते। रैली में बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने नशा मुक्त डोडरा-क्वार, युवाओं का भविष्य बचाओ और नशा बेचने वालों पर कार्रवाई करो नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। महिला मंडलों का कहना था कि चुनाव के समय नेता गांव-गांव जाकर विकास के वादे करते हैं, लेकिन युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहे नशे के मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखाते। अब जनता ऐसे उम्मीदवारों से जवाब मांगेगी। महिलाओं ने कहा कि जो जनप्रतिनिधि नशा बेचने वालों का समर्थन करेंगे या उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे, उन्हें पंचायतों और ग्रामीण समाज में प्रवेश तक नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मतदान करते समय उम्मीदवार की सामाजिक सोच और युवाओं के भविष्य के प्रति उसकी जिम्मेदारी को प्राथमिकता दें। महिला मंडलों ने प्रशासन से क्षेत्र में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि डोडरा-क्वार जैसे दूरदराज क्षेत्र में नशे का फैलना चिंता का विषय बन चुका है। यदि इसे समय रहते नहीं रोका गया तो पूरी पीढ़ी प्रभावित हो सकती है। स्थानीय लोगों ने महिलाओं की इस पहल को चुनावी माहौल में बड़ा सामाजिक संदेश बताया है।

डोडरा क्वार में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकालती महिलाएं

डोडरा क्वार में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकालती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed