{"_id":"67a75df830ed3e3ee00c09c1","slug":"awareness-rally-held-in-haripur-market-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-129524-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रैली निकालकर दिया सड़क सुरक्षा का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रैली निकालकर दिया सड़क सुरक्षा का दिया संदेश
विज्ञापन
आनी में सडक़ सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकालते स्वयं सेवी। संवाद
हरिपुर बाजार में निकाली जागरुकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत हरिपुर बाजार में विशाल रैली निकाली गई। रैली को प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने रवाना किया। रैली के साथ प्रो. विजय कुमार और डॉ. धन प्रकाश भी शामिल रहे। रैली का विषय सुरक्षित ड्राइव था। रैली का नेतृत्व क्लब अध्यक्ष अंकित ठाकुर, सचिव अंशिका शर्मा और उपाध्यक्ष करुणा शर्मा ने किया। रैली के बाद क्लब के सदस्यों ने सड़क सुरक्षा जागरुकता पर नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के सायंकालीन सत्र में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश सिंह कंवर और विशिष्ट अतिथि प्रो. नरेंद्र पॉल थे। प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, निबंध लेखन, नाटक और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ. धन प्रकाश और क्लब सचिव अंशिका शर्मा ने किया। मंच का संचालन लवली ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी। समारोह में डॉ. संगीता नेगी, डॉ. रजनीश ठाकुर, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. विजय कुमार, प्रो. निर्मल सिंह, प्रो. संजय दत्त, प्रो. रोहित कटोच, प्रो. राधिका नेगी, प्रो. पुष्पा गुलेरिया, प्रो. अशोक कुमार और प्रो. अनिल कश्यप उपस्थित रहे।