फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Awareness program organized on Consumer Day in Rampur College

Rampur Bushahar News: भाषण में रिया और पोस्टर मेकिंग में तनु ने पाया प्रथम स्थान

Thu, 25 Dec 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Awareness program organized on Consumer Day in Rampur College
पीजी कॉलेज रामपुर में वाणिज्य विभाग ने मनाया उपभोक्ता दिवस। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
रामपुर कॉलेज में उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग ने उपभोक्ता दिवस पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, पोस्टर प्रदर्शनी, नारा लेखन, रील मेकिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य संदेश जागो ग्राहक जागो रहा। रील मेकिंग में सुजल प्रथम, झांसी द्वितीय और दीप्ति तृतीय रही। भाषण प्रतियोगिता में रिहा प्रथम, पूनम व सोनम द्वितीय और तनु तृतीय रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में यजुर और यशवंत प्रथम, पल्लवी और शगुन द्वितीय, उज्ज्वल और रिहा तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग में तनु प्रथम, नीलाक्षी द्वितीय और कोमल तृतीय स्थान पर रही। नारा लेखन में लोब्जाग प्रथम, तनु द्वितीय और कटरीना ने तृतीय स्थान हासिल किया।डॉ. ईश्वर नेगी ने उपभोक्ता दिवस के महत्व बारे सभी को जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उपभोक्ता के कर्तव्यों की जानकारी दी। अर्थशास्त्र, जूलॉजी और अंग्रेजी विभाग के डाॅ. राजेश नेगी, डॉ. जीवन मसोई और डॉ. योजना ठाकुर, डॉ. कृष्ण कुमार नेगी और डॉ. हीरा भगति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article