फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Awareness program on wildlife conservation at Khunni School

Rampur Bushahar News: भाषण में मेनका और चित्रकला में आर्यन ने मारी बाजी

Thu, 08 Oct 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Awareness program on wildlife conservation at Khunni School
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुन्नी में आयोजित प्रतियोगिता की विजेताओं को सम्मानित करते वन वि
भाषण में मेनका और चित्रकला में आर्यन ने मारी बाजी
विज्ञापन

. खुन्नी स्कूल में वन्यजीव संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुन्नी में वन्यजीव संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वन्यजीवों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए भाषण, नारा लेखन, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाईं गईं। भाषण प्रतियोगिता में मेनका प्रथम, रिया द्वितीय और कृतिका तृतीय रहीं। चित्रकला में आर्यन सोनी ने पहला, सुशांत ने दूसरा और शौर्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में सोनाक्षी प्रथम, तनिस्का द्वितीय और संजय तृतीय रहे। विद्यालय के भूगोल प्रवक्ता नरेश कुमार ने वन्यजीव संरक्षण पर विचार रखते हुए लुप्तप्राय और दुर्लभ वन्यजीव प्रजातियों के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर जोर दिया। वन विभाग के वन रक्षक गाहन हिमेश नेगी, मुकेश ठाकुर और संजय कुमार ने भी विद्यार्थियों से संवाद कर वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उपाय साझा किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य परवीन कुमार पुरी ने वन विभाग के अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में पर्यावरण और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed