फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Awareness program on drug-free campaign organized in Aani school

Rampur Bushahar News: चित्रकला प्रतियोगिता में स्वाति ने पहला और शीतल ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

Fri, 05 Dec 2025 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Awareness program on drug-free campaign organized in Aani school
आनी में नशामुक्त अभियान को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली। संवाद
. आनी स्कूल में नशा मुक्त अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय माध्यमिक पाठशाला आनी में शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान के पांचवें वर्ष पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विशेष रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में स्वाति ने पहला, शीतल ने दूसरा और सिमरन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अखिल ने प्रथम, विश्वेश ठाकुर ने द्वितीय और केल्विन ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्कूल नशा निवारण समिति के समन्वयक प्रवीण मेहता ने विद्यार्थियों को नशीली दवाओं के उपयोग से दूर रहने और नशीली दवाओं का उपयोग न करने की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों और लोगों को तंबाकू और अन्य नशीली दवाओं के उपभोक्ताओं की पहचान करने के लिए पंचायत प्रधान और चिकित्सा अधिकारी के सहयोग से एक स्क्रीनिंग पहल चलाई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को धूम्रपान और नशे की लत से बचने के लिए योग, प्राणायाम और अध्यात्म से जुड़े रहना चाहिए। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर अधिक रचनात्मक और अभिनव कार्यों में निवेश करने बारे जागरूक किया। कार्यक्रम में हमारे शरीर के अंगों पर तंबाकू उत्पादों और दवाओं के प्रभाव को दर्शाने के लिए पोस्टर और चार्ट प्रदर्शित किए। विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से नशीली दवाओं और तंबाकू उत्पादों से दूर रहने का संदेश दिया। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील की और नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article